CG NEWS : गरियाबंद जिले का जवान हुआ शहीद …

CG NEWS : गरियाबंद जिले के गांव रवेली के रहने वाले जवान राजेश कुमार झारखंड के पश्चिम सिंह भूम जिला में आईडी ब्लास्ट में शहीद हो गए हैं। आज उनके पार्थिव शरीर को गृह ग्राम रवेली लाया जायेगा ।वहीं जब से यह खबर रवेली गांव वालों ने सुनी है तब से पूरे गांव में मातम का माहौल पसरा हुआ है | 
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह सुरक्षा बल के जवानों को नक्सली दस्ता होने की सूचना मिलने पर सुरक्षा बल के जवान अभियान पर निकले थे। इसी दौरान तुंबाहाका और सरजूमबुरु गांव के पास IED ब्लास्ट हुआ।
जिसमे जवान राजेश कुमार शहीद हो गए तो वहीं आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, बता दे की एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान जंगल में IED ब्लास्ट हुआ। और ब्लास्ट में शहीद होने वाले राजेश कुमार 209 कोबरा बटालियन में पदस्थ थे।
इसे भी पढ़े – CG NEWS : छत्‍तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर विस्‍फोटकों के साथ 10 नक्‍सली गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here