रायपुर , 29 सितंबर 2023 : राजधानी के धरसींवा थाना क्षेत्र में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार के आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तरपोंगी गांव की है।
जानकारी के मुताबिक, घटना गुरूवार 28 सितंबर की है। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस के ही नाबालिग लड़के ने बच्ची को अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया।
इस घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो इसकी शिकायत धरसींवा थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने बीती रात में ही बच्ची को मेकाहारा में भर्ती कराया। यहां पर मासूम का उपचार जारी है।