Foods For Upset Stomach : कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाएंगे ये फूड्स, आज ही करें इन्हें डाइट में शामिल

Foods For Upset Stomach
Foods For Upset Stomach
Foods For Upset Stomach : अच्छी सेहत के लिए पेट का ठीक रहना सबसे जरूरी है। कई बार अनहेल्दी चीजें खाने के कारण गैस, पेट दर्द, कब्ज, दस्त, पेट फूलने आदि की समस्या होती हैं। एक्सपर्ट्स भी हमेशा उन्हीं चीजों को खाने की सलाह देते हैं, जिससे पाचन स्वस्थ रहता है और पेट की बीमारियों से आप बचे रहेंगे। पाचन तंत्र ठीक रहता है, तो आप कई गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं। इसके लिए आपको डाइट में कुछ फूड्स शामिल करने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, उन फूड्स के बारे में जो पेट से जुड़ी समस्या को कम करते हैं।

मूंग दाल की खिचड़ी

 मूंग दाल की खिचड़ी
मूंग दाल की खिचड़ी
मूंग दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह पेट से जुड़ी समस्या को कम करता है। जो लोग कमजोर पाचन के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करते हैं, वो अपनी डाइट में मूग दाल से बनी खिचड़ी शामिल कर सकते हैं। यह पचने में आसान होता है, जिससे आपका डाइजेशन ठीक रहता है।

दही

 दही
दही
दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पाचन संबंधी समस्या को कम करने में मदद करते हैं। दही प्रोबायोटिक होता है, जो पाचन को ठीक रखता है। अगर आप अपच से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में रोजाना एक कटोरी दही शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से इम्युनिटी भी मजबूत होती है।

उबले आलू

 उबले आलू
उबले आलू
कई बार पाचन संबंधी समस्याओं के कारण काफी कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में आप उबले आलू का सेवन कर सकते हैं, यह ऊर्जा का समृद्ध स्रोत है। आप इस पर मसाले डालने से बचें। पेट को स्वस्थ रखने के लिए उबले आलू में नमक मिक्स कर इसे खाएं।

हर्बल टी

हर्बल टी
हर्बल टी
कुछ चाय पेट की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप हर्बल टी पी सकते हैं। यह मतली को कम करने में मदद करता है, जिससे पाचन को बढ़ावा मिलता है। पाचन को दुरुस्त रखने के लिए आप इसके अदरक की चाय, कैमोमाइल टी, पुदीना की चाय या सौंफ़ की चाय भी पी सकते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here