Dengue fever: देशभर में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। यह मच्छर से फैलने वाली बीमारी है। डेंगू में मरीज को तेज बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, सिरदर्द आदि की समस्या होती है। इस बुखार में ब्लड प्लेटलेट्स भी तेजी से गिरने लगती हैं। ऐसे में मरीज को अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखना चाहिए, जिससे जल्द रिकवर होने में मदद मिलेगी। हेल्दी डाइट लेने से डेंगू बुखार में आराम मिल सकता है। ऐसे में आज आपको कुछ फलों के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाने से प्लेटलेट्स काउंट तेजी से बढ़ते हैं।
कीवी
पोषक तत्वों से भरपूर कीवी डेंगू में काफी कारगर है। यह फल डेंगू के मरीजों के लिए रामबाण है। कीवी में फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को स्वस्थ रखता है, साथ ही प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में कीवी आपकी मदद कर सकता है।
अनार
अनार सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें एंटऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो आपको कई समस्याओं से बचाता है। इसमें विटामिन-सी की मात्रा होती है। अनार के दाने खाने से थकान, कमजोरी आदि समस्याओं से राहत मिलती है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करता है। इसके अलावा अनार इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।
पपीता
डेंगू में पपीता की पत्तियों को कारगर उपाय माना जाता है। आप इसे फल के रूप में भी खा सकते हैं। यह प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में मदद करता है। फाइबर से भरपूर पपीता खाने से डेंगू बुखार से ठीक होने में मदद मिल सकती है।
नारियल पानी
डेंगू बुखार में शरीर को हाइड्रेटेड रखना काफी जरूरी है। इसके लिए आप नारियल पानी पी सकते हैं। जिससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। नारियल पानी शरीर के टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।