Bollywood News : सलमान खान और शाहरुख खान रविवार की शाम महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde ) के घर पहुंचे। दोनों वहां गणपति का दर्शन पहुंचे थे। शाहरुख खान (Shahrukh Khan ) ब्लू कलर के कुर्ते में थे, जबकि सलमान रेड कुर्ते में नजर आए। सीएम शिंदे ने शाहरुख और सलमान ( salman khan ) को शॉल देकर स्वागत किया। उन्होंने दोनों स्टार्स को गणेश जी की मूर्ति भी गिफ्ट की।
सलमान-शाहरुख के अलावा और सितारें भी पहुंचे
Bollywood News
Bollywood News : इसके अलावा सलमान की बहन अर्पिता भी अपने पति आयुष शर्मा के साथ पहुंची थीं। सीएम के आवास पर कई अन्य सेलेब्स भी पहुंचे थे। इसमें भूषण कुमार, आशा भोसले, पंकज त्रिपाठी, अर्जुन रामपाल, बोनी कपूर और खुशी कपूर भी नजर आईं। सीएम के आवास में शाहरुख खान की मुलाकात जैकी श्रॉफ से हुई। शाहरुख ने उन्हें प्यार से गले लगाया और किस भी किया। ये मोमेंट कैमरे में कैद हो गया। बता दें कि शाहरुख और जैकी श्रॉफ ने एक साथ किंग अंकल, देवदास और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों में काम किया है।