CG News: पहली बार वोट डालेंगे 93 साल का शेरसिंह, मतदाता सूची में जुड़वाया अपना नाम…

CG News: कांकेर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। आप सभी को पता ही होगा की मतदाता सूची में 18 साल के लोगों का नाम जोड़ा जाता है। जिसके लिए मतदान सूची नाम जोड़ने का कार्य चल रहा है। लेकिन आज हम आपको ऐसे सख्श के बारें में बताएंगे जिसका नाम मतदाता सूची में पहली बार 93 साल की उम्र में जुड़ा। 93 साल के शेरसिंह हिड़को कांकेर के रहने वाले है। बता दें कि इस बार के चुनाव में वो बुजुर्ग पहली बार मतदान करेंगे।

छत्तीसगढ़ का शेरसिंह चर्चा में, उम्र है 93 साल पहली बार डालेंगे वोट

बुजर्ग शेरसिंह हिड़को के पुत्र रामसाय हिड़को ने बाताया कि “पिताजी का नाम जुड़वाए हैं। अभी वह 93 साल के हैं। इस साल वोटर आईडी कार्ड बनेगा और आगे जो चुनाव है, उसमें पिताजी वोट डालेंगे। ” अभी तक उनका नाम नहीं जुड़वाने को लेकर उन्होंने कहा कि, “घर से दूर रहते थे। इस वजह से उनका नाम वोटर्स लिस्ट में नहीं जुड़ पाया था। “
उन्होंने आगे बताया, कलेक्टर द्वारा पुनरीक्षण अभियान चलाया गया जिसके तहत घर-घर सर्वे करने का निर्देश मिला है। ग्राम भैसाकन्हार में सर्वे किया जा रहा था। तब 93 साल के बुजुर्ग शेरसिंह हिड़को मिले। जब पता चला कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो उनका नाम जोड़ा गया। इससे पहले भी सर्वे किया गया था, लेकिन उस दौरान बुजुर्ग मतदाता ने नाम जुड़ जाने की जानकारी दी थी। इस बार मैंने सर्वे किया, तो उनका मतदाता सूची में नाम नहीं था। फिर मैंने नाम जोड़ दिया है। गांव में 90 साल से ज्यादा उम्र के तीन लोग हैं। “

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here