कवर्धा , 23 सितंबर 2023 : जिले के भोरमदेव शक्कर कारखाना राम्हेपुर और सरदार लौह पुरुष वल्लभ पटेल शक्कर कारखाना पंडरिया दोनो शक्कर कारखाना में कार्यरत श्रमिक रिकवरी बोनस, नियमितिकरण सहित विभिन्न मांगो को लेकर आज से कारखाना के गेट के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए।
दरअसल दोनो शक्कर कारखाना में इन दिनो गन्ना खरीदी के पूर्व कारखानों में मेंटनेश का कार्य चल रहा है जो श्रमिको के हड़ताल पर चले जाने की वजह से मैंटेनेश का काम पूरी तरह से ठप हो जायेगा जिसकी वजह से आने वाले दिनों में गन्ना खरीदी भी लेट शुरुवात हो पाएगी।
इधर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे श्रमिको का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती हो अनिश्चितकालीन हड़ताल चलता रहेगा।