CG political news: भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज महिला नेत्रियों का आज दुर्ग जिले में सभा…

CG political news: प्रियंका गांधी अपने छत्तीसगढ़ दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंची, इस दौरान एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया । प्रियंका गांधी अपने कार्यक्रम के तहत भिलाई में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भी दुर्ग दौरा

प्रियंका गांधी अपने दौरा कार्यक्रम के तहत राजधानी रायपुर पहुंची। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी भिलाई पहुंचकर महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही लाखों महिलाओं को संबोधित करते हुए उनमें जोश भरेंगी। वही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पाटन में परिवर्तन यात्रा के तहत होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंच रही है। स्मृति ईरानी पाटन में होने वाले सभा को संबोधित करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here