CG News: 21 सितंबर को प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा हुआ कन्फर्म, महिला वोटर्स के लिए कर सकती है बड़ा ऐलान…

CG News: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है. इसी कड़ी में प्रदेश की 98 लाख से ज्यादा महिला वोटर्स को साधने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 21 सितंबर गुरुवार को छत्तीसगढ़ के भिलाई दौरे पर आ रही हैं। वे यहां आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी। इसके बाद 28 सितम्बर को मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा होने वाला है। जबकि 25 सितम्बर को राहुल गांधी का प्रस्तावित दौरा टल गया है।
महिलाओं के हित में कोई बड़ा ऐलान कर सकती है प्रियंका गांधी

All India Congress Committee (AICC) | Priyanka Gandhi Vadra arrives in Raipur to attend Congress plenary session, rose-carpet welcome accorded - Telegraph India

CG News: जानकारी के मुताबिक जयंती स्टेडियम में महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन कांग्रेस करने वाली है, जहां डेढ़ लाख से ज्यादा महिलाओं को लाने की तैयारी चल रही है। इस बार के चुनाव में महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। लिहाजा बड़ी आबादी पर कांग्रेस का फोकस है। जिसे ध्यान में रखकर महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होने से पहले ही प्रियंका गांधी भिलाई के सम्मेलन में महिला वोटर्स के लिए कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- प्रियंका गांधी के सुरक्षाकर्मी ने एजाज ढेबर को दिया धक्का, वीडियो वायरल…

वोटरों की संख्या

Indian Voters: भारत में तेजी से बढ़े वोटर्स, 1951 के आम चुनाव के मुकाबले अब हैं 6 गुना से अधिक मतदाता - In India there are now more than six times voters

CG News: चुनाव आयोग के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में इससे पहले हुए विधानसभा चुनावों में महिला वोटर की संख्या पुरुषों के मुकाबले कम थी। लेकिन इस बार महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है।
  • प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या – 1.97 करोड़
  • महिला मतदाता – 98.5 लाख
  • पुरूष मतदाता – 98.2 लाख
  • दिव्यांग – 1.47 लाख
  • थर्ड जेंडर – 762 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
आयोग के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर्स की संख्या 30 हजार ज्यादा है। जो किसी भी पार्टी की जीत-हार का गणित महिलाएं बदल सकती हैं। जिसका सीधा सा मतलब है कि इस बार विधानसभा चुनाव में महिलाएं किंगमेकर की भूमिका में रहेंगी।
इस साल चौथी बार छत्तीसगढ़ आएंगे खड़गे

ईगो या अपनी वाहवाही के लिए ऐसा कुछ न करें जिससे पार्टी का नुकसान हो', CWC मीटिंग में बोले खड़गे - cwc meeting mallikarjun kharge advice to congress leaders ntc - AajTak

CG News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस साल चौथी बार छत्तीसगढ़ आएंगे। खड़गे का पहला दौरा नवा रायपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में हुआ था। इसके बाद जांजगीर में उनकी सभा आयोजित की गई थी। यहां भरोसे का सम्मेलन में मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए थे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा अनुसूचित जाति वर्ग बहुल जांजगीर-चांपा जिले की सीटों को ध्यान में रखकर कराई गई थी। खड़गे का तीसरा दौरा राजनांदगांव जिले में हुआ था। यहां भी भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया गया था और एक अब एक बार फिर से भरोसे का सम्मेलन बलौदाबाजार जिले में आयोजित किया जा रहा है और यहां मल्लिकार्जुन खड़गे का चौथा छत्तीसगढ़ दौरा होगा।

ये भी पढ़ें :- जल्द जारी होगी कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली, छत्तीसगढ़ आ रही प्रियंका गाँधी…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here