CG News: छत्तीसगढ़ संजीवनी 108 – 102 कर्मचारी कल्याण संघ ने ठेका कंपनी और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही भूपेश बघेल से सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं को ठेका प्रथा की जंजीरों से मुक्त करने की मांग की।
नया विज्ञापन जारी कर काम से निकाले जाने का किया विरोध
CG News: संजीवनी कर्मचारियों ने भूपेश सरकार और ठेका कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 108 और 102 के पुराने कर्मचारियों को नई ठेका कंपनी ने भर्ती विज्ञापन निकालकर उन्हें सेवाओं से मुक्त कर बेरोजगार कर दिया है, जिनके द्वारा गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की सुरक्षा की दिशा में हमेशा काम किया जा रहा था। ऐसे में उन्होंने 10 साल से कार्य कर रहे अनुभवी कर्मचारियों को फिर से नियुक्ति देने की मांग की है।
वेतन वृद्धि और समय पर वेतन देने का किया मांग
साथ ही भूपेश सरकार द्वारा पिछले चुनाव में किये गए वादे को याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश में ठेका प्रथा पूरी तरह ख़त्म करने का वादा किया था, लेकिन 5 साल के बाद भी इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई। इसी कड़ी में कर्मचारियों ने हर महीने के पहले सप्ताह में वेतन देने, सभी कर्मचारियों को साल 2018 से 2023 तक वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ एरियस के रूप में देने और एम्बुलेंस कर्मचारियों से 8 घंटे से ज्यादा काम लेने के एवज में उन्हें ओवर टाइम के तौर पर वेतन देने की मांग की है। वही कर्मचारियों ने जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।