Asia Cup 2023 : KL Rahul के शानदार शतक पर पत्नी Athiya Shetty और ससुर Suniel Shetty ने यूं मनाया जश्न…

Asia Cup 2023 : सोमवार यानी 11 सितंबर भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हुआ जिसमे टीम इंडिया की शानदार जीत हुई जिसमे भारत ने पाकिस्तान को रिकॉर्ड 228 रन से हराया। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के पति और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) ने शानदार रन बनाए। केएल राहुल की इस शानदार पारी के बाद एक्ट्रेस और ससुर सुनील शेट्टी अपने दामाद की तारीफ की है।
आथिया ने किया पोस्ट

https://www.instagram.com/p/CxDZoPQB5bf/?utm_source=ig_web_copy_link

अथिया शेट्टी ने पति को लेकर पोस्ट किया, अंधेरी रात भी खत्म होगी और सूरज निकलेगा। तुम ही सबकुछ हो। आई लव यू। उन्होंने टीवी स्क्रीन की फोटो शेयर करते हुए वीडियो भी पोस्ट किया है। इस पोस्ट कई सेलेब्स ने तारीफ केएल तारीफ की है। एक्टर आयुष्मान ने लिखा ‘क्या शानदार कमबैक किया है।’ तो वहीं एक्टर अनिल कपूर ने तालियों वाला इमोजी बनाया है।
सुनील शेट्टी ने किया पोस्ट

https://www.instagram.com/p/CxDjr3Go89P/?utm_source=ig_web_copy_link

अथिया के बाद ससुर सुनील शेट्टी ने भी ब्लैक हार्ट शेयर कर अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस की। इतना ही नहीं, बॉलीवुड के तमाम सितारों ने राहुल की इस जीत पर अपनी भावनाओं को जाहिर किया।
फरवरी में रचाई थी शादी
इस कपल ने इसी साल फरवरी में धूम-धाम से शादी रचाई। उनकी लव स्टोरी की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। अथिया और राहुल की मुलाकात उनके एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों को एक दूसरे की कंपनी पहली नजर में पसंद आई, जिसके बाद बातों और मुलाकातों का सिलसिला शुरु हो गया। दोनों के बीच अच्छी और गहरी दोस्ती हुई और धीरे-धीरे ये दोस्ती कब प्यार में तब्दील हो गई इसका अंदाज दोनों को तक नहीं हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here