CG News: रायपुर के गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक रखी गई। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरा होने पर जिले के सभी ब्लाकों में यात्रा निकालने की रणनीति बनाई गई। साथ ही गाँधी मैदान के कांग्रेस भवन से भी शहर भर में भारत जोड़ो यात्रा निकालने की रणनीति तैयार की गई।
7 सितंबर को शहरभर में निकालेंगे यात्रा
CG News: 7 सितंबर को राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को एक साल पूरे हो जायेंगे। इसी कड़ी में रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर जिला मुखयलय के सभी ब्लाकों में यात्रा निकालने का फैसला लिया है। सभी ब्लॉकों में दोपहर 12 से 2 बजे के बीच यात्रा निकाली जाएगी। वही शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शाम 4 बजे गांधी मैदान से शहरभर में यात्रा निकाली जाएगी। निगम के सभापति प्रमोद दुबे का कहना है कि राहुल गांधी ने पिछले साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा का आगाज करते हुए इसे जम्मू कश्मीर में ख़त्म किया था। राहुल गांधी ने इस यात्रा के जरिये देश में नफ़रत की भावना ख़त्म करने और प्यार बांटने का काम किया था। इसी तर्ज पर शहर जिला कांग्रेस पार्टी भी यात्रा के माध्यम से प्यार बांटने और भाईचारा स्थापित करने का काम करेगा।