Political News : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा और कांग्रेस पार्टी में दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में सतनामी समाज के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरु बालदास साहेब ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में प्रवेश किया। प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, डॉ. रमन सिंह और सांसद सुनील सोनी की उपस्थिति में कांग्रेसियों ने भाजपा में प्रवेश किया है।
विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। सतनामी समाज के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरु बालदास साहेब, गुरु खुशवन्त दास साहेब, गुरू आसंभ दास साहेब, गुरु द्वारिका दास साहेब, गुरु सौरभ दास साहेब, लमीक्षा गुरु डहरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष देवराज जांगड़े, जनपद सदस्य दिनेश्वरी यशवंत टंडन और जनपद सदस्य विनोद साहु सेहत हजारों सदस्यों ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर भाजपा में प्रवेश किया। इस दौरान गुरु बालदास ने कांग्रेसियों द्वारा सामाजिक तौर पर उनके मन को ठेस पहुँचाने की बात कही।