CG NEWS: देश के अमर शहीद बलिदानों की याद में दुर्ग विधायक देवेंद्र यादव के द्वारा आजादी के महोत्सव पर तिरंगा यात्रा निकली गई। लगभग 76 किलोमीटर तक चलने वाली यह तिरंगा यात्रा भिलाई नगर के हर गली, चौक-चौराहे से होकर गुजरी। विभिन्न समाज के पदाधिकारीयों के द्वारा विधायक देवेंद्र यादव का जोशीला स्वागत भी किया गया।
स्कूल और कॉलेज के छात्र भी शामिल
बता दें कि 3 दिनों तक अनवरत चलने वाली तिरंगा यात्रा का आज आखिरी दिन है, तिरंगा यात्रा में शामिल विधायक के साथ कांग्रेस पार्टी के तमाम पदाधिकारी रात वहीं रुकते हैं, जहां तिरंगा यात्रा थमती है। इस तिरंगा यात्रा में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। आजादी के 76वें वर्ष पर 76 किलोमीटर की यह तिरंगा यात्रा काफी भव्य दिखाई दे रहा है। वही लोगों के शामिल होने के साथ-साथ देखने के लिए हुजूम जमा हो जाता है।