monsoon news 2023 : लगातार 6 दिनों के बारिश से ब्यास नदी उफान ,24 घंटे में 39 जगह लैंडस्लाइड हुआ……

monsoon news 2023 : देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश अपना कहर दिखा रहा है. हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, यूपी और पंजाब में 6 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते हिमाचल में 24 घंटे में 39 जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ। ब्यास नदी के उफान के चलते इमारतें बह गईं, पुल ढह गए है। जिससे लोगो को बहुत सारी समस्यों का सामना करना पड़ रहा है. जिसके चलते लोगो को शहर खाली तक करने का भी आदेश दिया जा चूका है.
भारी बारिश ने पिछले 72 घंटों में देश के अलग-अलग राज्यों में 76 लोगों की जान ली है। यूपी में 34, हिमाचल में 20, जम्मू-कश्मीर में 15, दिल्ली में पांच और राजस्थान और हरियाणा में एक-एक की मौत हुई है। दिल्ली में यमुना नदी का वाटर लेवल खतरे के निशान को पार कर गया है। मंगलवार सुबह 8 बजे तक नदी का पानी 206.32 मीटर पर बह रहा था। 1978 में हाईएस्ट 207.49 मी तक गया था।
मौसम से जुड़े अपडेट्स…
. दिल्ली में मंगलवार सुबह तक यमुना का वाटर लेवल 206.32 मी पहुंचा।
. पुराने रेलवे ब्रिज पर ट्रेनों का संचालन रोका गया। ट्रैफिक भी बंद हुआ।
. बारिश के चलते लगातार चौथे दिन जम्मू के रास्ते अमरनाथ यात्रा रोकी गई।
. अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

इन राज्यों में तेज बारिश होगी संभावना राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा
इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और तमिलनाडु में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here