Monsoon news : दिल्ली, पंजाब और हिमाचल सहित देश के उत्तरी राज्यों में बारिश से बाढ़ की स्थिति हैं। पिछले 24 घंटे में सात राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में 56 मौतें हुई हैं।हिमाचल के CM ने लोगो को अगले 24 घंटे घर से बाहर न निकलें का आदेश जारी कर दिया गया है.
दिल्ली के यमुना नदी में बाढ़ का खतरा भी देखा जा सकता है.मनाली में बारिश का 52 साल का रिकॉर्ड टूट चूका है। प्रदेश में कई नदी-नहरें उफान पर है, जिससे लगातार खतरे की स्थिति बानी हुयी है। 2 जगह बिजली भी गिरा है.
कुल्लू में ब्यास के साथ पार्वती और तीर्थन नदी भी उफान पर है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में 60 गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। वहीं कुल्लू के कसौल में 6 गाड़ियां पानी में बह गईं।
पंजाब में सतलुज दरिया के पास बसे 15 से 20 गांव खाली करवा दिया गया हैं। वहीं लेह-लद्दाख में भारी बारिश के चलते 450 साल पुराना घर गिर गया। हिमाचल में 46 घर जमीनों में धस चुके है.
देश की कुल बारिश अब सामान्य से अधिक हाे गई है। 9 जुलाई तक सामान्य बारिश 239 मिमी होती थी। अब आंकड़ा इसे पार कर 243 मिमी हाे गया है, जाे 2% ज्यादा है।
दिल्ली में बारिश का 41 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। गुरुग्राम में सड़कें नदी बन गईं। यमुना में बढ़ते जलस्तर को लेकर चेतावनी दी गई है। यह खतरे के के निशान के करीब पहुंच चुकी है।
पिछले 24 घंटों में 56 मौतेंं, सबसे ज्यादा यूपी में
मौसम से जुड़े अपडेट्स…
. दिल्ली में यमुना नदी का वॉटर लेवल खतरे के निशान के करीब पहुंचा। . अमरनाथ यात्रा को लगातार तीसरे दिन जम्मू के रास्ते रोक दिया गया। . पंजाब के लुधियाना में भारी बारिश के चलते सोमवार को स्कूल बंद। . मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी में फंसे चार लोगों को NDRF ने रेस्क्यू किया। . दिल्ली में भारी बारिश को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने बैठक की। . हरियाणा में NDRF बुलाई गई, CM की इमरजेंसी मीटिंग में फैसला। . पंजाब में 13 जुलाई तक सभी सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूल बंद। . दिल्ली हाईकोर्ट में कोर्ट रूम में पानी लीकेज के चलते उन्हें शिफ्ट किया गया। . हिमाचल में बीजेपी ने हेल्पलाइन नंबर 01772831893-9317221289 जारी किए।