Odisha: गरीबी से परेशान महिला ने चंद पैसे के लिए अपने नवजात बेटी को बेचा, ऐसे हुआ मामले का खुलासा….

ओडिशा, 5 जुलाई 2023 : ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक आदिवासी महिला ने अपनी आठ महीने की नवजात बेटी को 800 रुपए में बेच दिया। महिला की पहचान करामी मुर्मू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उसके पहले से एक बेटी थी। दूसरी बच्ची के जन्म से वह खुश नहीं थी।
गरीबी से तंग आकर बच्ची को बेचा

बच्ची के साथ मां करामी। साथ में बच्ची का पिता मुसु जिसने पुलिस में शिकायत की।

यह आदिवासी कपल बिप्रचरणपुर गांव में रहता है। घर की आर्थिक हालात सही नहीं है। महिला के जब दूसरी बेटी हुई। तो वह परेशान रहने लगी। उसने पड़ोसी माही मुर्मू को बताया कि वह बच्ची की परवरिश नहीं कर पा रही है। माही दलाल के रूप में काम करता है। उसने बच्ची के लिए खरीदार ढूंढे। सौदा तय होने पर करामी ने अपनी आठ महीने की बेटी को फुलमणि और अखिल मरांडी को सौंप दिया।
महिला के पति ने कि शिकायत तो मामले का हुआ खुलासा
महिला ने पति मुसु मुर्मू से छुपकर बेटी का सौदा किया। मुसु को जब इसके बारे में पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मां सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मुसु मुर्मू काम के सिलसिले से तमिलनाडु गए थे। जब महिला का पति मुशू घर वापस आया तो उन्होंने अपनी पत्नी से दूसरी बेटी के बारे में पूछा। महिला ने बताया, उसकी मौत हो गई है।
बाद में आसपास रहने वालों से मुसु को पता चला कि उसकी बेटी को बेच दिया गया है। सोमवार को पति ने अपनी पत्नी और अन्य के खिलाफ खूंटा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
तीन लोग गिरफ्तार, मानव तस्करी का केस दर्ज
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को बच्ची को खरीदने वाले दंपति, महिला और दलाल को गिरफ्तार कर लिया। मयूरभंज के एसपी, बटुला गंगाधर ने बताया कि, बच्ची को फिलहाल चाइल्डकेयर भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मानव तस्करी के लिए धारा 370 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here