CG NEWS , 4 जुलाई 2023 : प्रदेश में संविदा और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल कल से शुरू हुआ है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी बीच कर्मचारियों से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि 6 जुलाई को भूपेश कैबिनेट की बैठक होने वाली है। कहा जा रहा है की इस बैठक में नियमितिकरण पर अहम फैसला आ सकता है।
बता दें कि हाल ही में नियमितिकरण के मामले में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बयान आया था उन्होंने ने कहा कि, फिलहाल सभी विभागों की जानकारी मंगाई है। सभी से चर्चा के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचेंगे।