कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, गुरुपूर्णिमा के दिन काँग्रेसियों ने किया भाजपा में प्रवेश

रिपोर्टर- सुबोध तिवारी

दुर्ग, 3 जुलाई 2023 : विधानसभा चुनाव से ठीक 6 महीने पहले दुर्ग जिले में जोड़ तोड़ की राजनीति शुरू हो गई. भाजपा की रीति-नीति, पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर 40 कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवेश किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के व्यक्तित्व और भिलाई के विकास के प्रति उनकी सोच से प्रभावित होकर आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया है, सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत जय जय श्री राम के नारे के साथ भाजपाई अंग वस्त्र पहना कर किया गया। बड़ी संख्या में इस तरह काँग्रेसियों के भाजपा प्रवेश से भिलाई विधानसभा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, भाजपा प्रवेश करने वाले युवा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें वहाँ घुटन महसूस होती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here