Pregnant Man : 36 सालों तक प्रेग्नेंट रहा शख्स, पेट फूला तो समझता रहा ट्यूमर, मगर निकला ये…

Pregnant Man : 60 वर्षीय एक शख्स 36 सालों तक प्रेग्नेंंट रहा. यह सुनकर अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच है. जी हां महाराष्ट्र के नागरपुर निवासी 60 साल के एक शख्स के प्रेग्नेंंट होने की घटना ने डॉक्टरों को भी चकित कर दिया है. चौंकाने वाली बात यह है कि शख्स के पेट में जुड़वा भ्रूण पल रहे थे. 36 साल की गर्भावस्था के बाद आखिर में डॉक्टरों ने शख्स के पेट से जुड़वा भ्रूण को निकाल दिया है.
Pregnant Man : जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले संजू भगत के साथ यह घटना हुई है। इसके बारे में जानकर डाॅक्टर भी हैरत में पड़ गए। भगत का बचपन बहुत सामान्य बीता, लेकिन भगत का पेट दूसरे बच्चों से अधिक फूला हुआ था। उन्होंने या उनके परिजनों ने इस पर ध्यान नहीं दिया है, लेकिन धीरे-धीरे पेट अधिक फूल गया। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। संजू भगत का पेट इतना अधिक फूला गया कि लोग प्रेग्नेंट आदमी कहकर बुलाने लगे।

 

Pregnant Man : भगत को अपना फूला पेट देखकर अजीबोगरीब लगता था, लेकिन साल 1999 तक पेट की सूजन इतनी बढ़ गई कि सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद संजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने सोचा कि मरीज को ट्यूमर की समस्या है, लेकिन जब ऑपरेशन करने के लिए पेट खोला गया, तो अंदर का नजारा देखकर डॉक्टर हैरत में पड़ गए। ऐसा इसलिए, क्योंकि पेट में ट्यूमर की जगह कुछ और ही था। इसके बारे में जानकर आपको भी यकीन नहीं होगा।
पेट में हाथ डाला, तो कई हड्डियां मिलीं
Pregnant Man : जब डॉक्टरों ने पेट में हाथ डाला, तो कई हड्डियां मिलीं। डॉक्टरों को पहले एक पैर मिला, फिर दूसरा पैर, बाल, हाथ, जबड़े और शरीर के कई भाग मिले। डॉक्टर यह घटना देखकर हैरान रह गए। डॉक्टरों ने इस घटना को वैनिशिंग ट्विन सिंड्रोम बताया है। इसका मतलब यह है कि जुड़वा बच्चे गर्भावस्था के समय मर गए होंगे, लेकिन खत्म नहीं हुए होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here