रायपुर, 22 जून 2023 : दुर्ग जिले के वैशाली नगर से विधायक विद्यारतन भसीन भसीन की निधन कि खबर गलत निकली। बता दें कि वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे इसलिए उन्हें रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। उनका इलाज अभी भी राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में चल रहा है। दरअसल आज दोपहर बाद उनकी हालत एकदम से गंभीर हो गई। इसी दौरान उनके निधन की खबर फैल गई। लेकिन अब अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे ने जानकारी दी कि विधायक अभी विद्या रतन भसीन जीवित हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी हालत नाजुक है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। हम मीडिया में आई उनकी मौत की खबर का खंडन करते हैं।
बता दें कि विधायक विद्या रतन भसीन छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। वर्तमान में वे वैशाली नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इससे पहले वे भिलाई नगर निगम के महापौर भी रह चुके हैं। विद्या रतन भसीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करीबी और संघ में सक्रिय रहने वाले दिवंगत चुन्नी लाल भसीन के बेटे हैं। 2009 और 2018 में दो बार विधायक बने और कांग्रेस की लहर के बावजूद वैशाली नगर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में विद्यारतन भसीन ने कांग्रेस उम्मीदवार बदरुद्दीन कुरैशी को 20 हजार से अधिक वोटों से हराया।