प्रदेश में आने वाले दो-तीन दिन तक बारिश के आसार : मौसम विभाग

रायपुर : राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी से हर कोई परेशान है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग का कहना है कि अब मानसून देशभर में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने के आसार है। बुधवार शाम को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश भी हुई। आने वाले दो दिनों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में लू के आसार बने हुए है।
हालांकि जून का पहला पखवाड़ा लगभग बीतने वाला है और इन 12 दिनों में छत्तीुसगढ़ में गर्मी व उमस बढ़ते जा रही है। शाम को हुई अंधड़ व हल्की बारिश से उमस में और बढ़ोतरी हो गई है। सोमवार को इस सीजन में पहली बार रायपुर का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के साथ ही रात का अधिकतम तापमान भी 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार प्रदेश में सक्ती सर्वाधिक गर्म रहा, एआरजी सक्ती का अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here