CG NEWS: रथ यत्रा के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर, 20 जून 2023 : गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। बता दें कि आज गायत्री नगर से तीन अलग-अलग रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भैय्या बलदाऊ और बहन सुभद्रा के साथ प्रजा से मिलने जाएंगे। 10 दिनाें तक भगवान अपनी मौसी के घर विश्राम करेंगे। मूल मंदिर से थोड़ी दूरी पर भगवान के विश्राम करने के लिए व्यवस्था की गई है। नंदी घोष नामक रथ पर भगवान जगन्नाथ, तालध्वज रथ पर बलदाऊ और देवदलन रथ पर बहन सुभद्रा विराजमान होंगी।

साथ ही गायत्री नगर में रथयात्रा रवाना होने से पहले छेरापहरा की रस्म निभाई जाएगी। छेरापहरा अर्थात सोने से निर्मित झाड़ू से बुहारने की रस्म निभाना। इसे प्राचीन समय में राजा-महाराजा निभाते थे। इस रस्म को निभाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आमंत्रित किया गया है। 11 पंडितों के सानिध्य में विशेष पूजा-अर्चना, हवन के पश्चात छेरापहरा की रस्म निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here