बेमेतरा : प्रदेश भर मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत आज नवागढ़ में विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री भाजपा अवधेश सिंह चंदेल उपस्थित रहे। वहीं अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने की।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक अवधेश चन्देल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार आज तक के भारत के इतिहास में और विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सरकार है। मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार,गरीब ,शोषित ,वंछित ,दलित ,पीड़ित , पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासियों के उत्थान के प्रति समर्पित सरकार है। चन्देल ने कहा की आधुनिक भारत के विकास के स्वर्णिम पल का इतिहास रचा जा रहा है. भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी नें कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को संगठन को जीत दिलाने में नवागढ़ विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की भूमिका प्रमुख रहेगी क्योंकि इन्हीं वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के अथक मेहनत से 2003 में पार्टी को जीताया था। 2023 में भाजपा का प्रत्याशी कमल का फूल है। नवागढ़ की जनता ने कांग्रेसी विधायक को उतारने का मन बना लिया है.