Weather Update : रायपुर समेत इन 9 जिलों में लू चलने की चेतावनी, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया अलर्ट

रायपुर,16 जून 2023 :छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने 9 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट अगले 24 घंटों के लिए जारी किया है। इन जिलों में बलौदाबाजार, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव में भी अलर्ट किया गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ से बाहर अन्य राज्यों में तूफान का असर देखा जा रहा है, गुजरात के तट से टकराने के बाद चक्रवात बिपरजॉय बेहद खतरनाक हो गया। ये तूफान तेज़ी के साथ सौराष्ट्र-कच्छ के इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। वहीं इसका असर मांडवी में देखने को मिल रहा है। बिपरजॉय तूफान की वजह से मांडवी में तेज हवाएं चल रही है।

प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से तेज गर्मी

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से तेज गर्मी पड़ रही है। दिन में जितनी गर्मी का एहसास हो रहा है। रातें भी उतनी ही गर्म है। रात में भी न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के पार है। रायगढ़ में रात का तापमान 31.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह राजधानी रायपुर की रातें भी 30.8 डिग्री तापमान के साथ काफी गर्म रही। जांजगीर और मुंगेली में 29.9 डिग्री और कोरिया में 29.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here