Nigeria Boat Accident News : अफ्रीकी देश उत्तरी नाइजीरिया में भीषण नाव हादसा हो गया है। उत्तरी नाइजीरिया के करीब 300 लोग शादी में गए थे, जब वे लोग शादी से वापस लौट रहे थे, तभी नाव पानी में पेड़ के तने से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं 97 लोग लापता बताये जा रहे है, नाव ओवरलोडिंग के चलते अनियंत्रित हो गई और पलट गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर अन्य लोगों को बचाने के लिए राहत कार्य शुरू कर दिया है। रेस्क्यू कर कई शवों को बाहर निकाला गया है। वहीं, अन्य शवों की खोजबीन जारी है।
300 से अधिक लोग थे सवार