छत्तीसगढ़, 8 जून 2023 : प्रदेश में लोग गर्मी से काफी परेशान हैं। इस समय गर्मी के साथ लू की मार भी झेलनी पद रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद भी नहीं है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर प्रदेश के मध्य क्षेत्र में देखा जा रहा है। सबसे ज्यादा तापमान जांजगीर जिले का रहा यहां 45.3 डिग्री टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया। रायगढ़, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद में भी गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एक द्रोणिका, उत्तरी छत्तीसगढ़ से लेकर उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक पूरे तेलंगाना में औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक बनी हुई है। इसलिए केरल में मानसून की अनुकूल परिस्थितियां बताई जा रही है। केरल में मानसून की एंट्री के बाद छत्तीसगढ़ में भी बारिश का इंतजार एक हफ्ते के अंदर खत्म हो सकता है।
देश के सबसे गर्म शहर
प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म इस वक्त बिलासपुर संभाग है, यहां जांजगीर जिला सबसे गर्म रहा। रायगढ़ में 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में 43.2 डिग्री टेम्परेचर रहा। दुर्ग में 42.6 डिग्री, राजनांदगाव में 42.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। महासमुंद जिले में 42.2 डिग्री तापमान रहा। दक्षिण छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले का तापमान 42.1 और दंतेवाड़ा 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नारायणपुर जिले में 40.2 और कांकेर में 41.4 डिग्री तापमान रहा। इसी तरह बिलासपुर में 42 डिग्री, कोरबा जिले में 41.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।