Big Breaking News : BJP को बड़ा झटका, 20 भाजपाइयों ने पार्टी छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ…

बीजापुर। Big Breaking News : छत्तीसगढ़ में चुनावी साल में भाजपा-कांग्रेस में दल बदल तेज हो गया है। इसके साथ ही 20 भाजपाइयों ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। बीजापुर में लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस प्रवेश जारी है। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर के बीजापुर दौरे के बाद सिलसिलेवार भाजपा के कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कांग्रेस में प्रवेश कर रहे हैं।

20 BJP people joined Congress in Bijapur

 

 

तीन दिन पहले 10 कार्यकर्ता हो चुके हैं शामिल 

 

Big Breaking News बता दें कि, तीन दिन पहले भाजपा के दस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया था। आज एरमनार क्षेत्र के 20 सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में प्रवेश किया है। बीजापुर विधायक निवास में कांग्रेस का गमछा पहना कर विधायक विक्रम मण्डावी ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here