प्रवासियों के लिए भारत का सबसे महंगा शहर है मुंबई, दुनिया भर में हांगकांग सबसे ऊपर…

मुंबई, 7 जून 2023 : अध्यन में खुलासा किया गया है की प्रवासियों के लिए भारत के सबसे महंगे शहरों मुंबई में शीर्ष पर है। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली और बेंगलुरू का स्थान आता है। मर्सर के 2023 कास्ट आफ लिविंग (रहने की लागत) सर्वे के अनुसार वैश्विक रैंकिंग में मुंबई 147वें स्थान पर है। जबकि नई दिल्ली-169, चेन्नई-184, बेंगलुरु-189, हैदराबाद-202, कोलकाता-211 और पुणे-213वें स्थान पर है।

र्वे में पांच महाद्वीपों के 227 शहरों को किया गया शामिल

सूची में हांगकांग सबसे ऊपर है। इस सर्वे में पांच महाद्वीपों के 227 शहरों को शामिल किया गया है। सर्वे के मुताबिक वैश्विक स्तर पर हांगकांग के बाद सिंगापुर और ज्यूरिख इस साल अंतरराष्ट्रीय कर्मचारियों के लिए सबसे महंगे शहर रहे हैं। सूची में सबसे कम खर्चीले शहरों में हवाना शामिल है। पिछले साल हुए वहां मुद्रा अवमूल्यन के चलते सूची में हवाना 83 स्थान नीचे चला गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, सर्वे में शामिल भारतीय शहरों में चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और पुणे में ठहरने का खर्च मुंबई से 50 प्रतिशत से भी कम है। प्रवासियों के लिए 2023 में मुंबई और दिल्ली एशिया के 35 सबसे महंगे शहरों में शामिल हैं। हालांकि, मुंबई एशियाई शहरों में पिछले साल की तुलना में एक स्थान खिसक कर 27वें स्थान पर आ गया है।

कराची और इस्लामाबाद सबसे कम खर्चीले शहरों में शामिल

पाकिस्तान के कराची और इस्लामाबाद भी सबसे कम खर्चीले शहरों में शामिल हैं। प्रवासियों के लिए मुंबई और दिल्ली एशिया के 35 सबसे महंगे शहरों में शामिल हैं। हालांकि पिछले वर्ष यानी 2022 की तुलना में एशियाई शहरों में मुंबई एक स्थान नीचे खिसककर 27वें स्थान पर आ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here