नई दिल्ली, 31 मई 2023 : 1 जून, 2023 से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इन नियमों के बारे में आपको जानकारी होना आवश्यक है। दरअसल हर महीने के शुरुआत में वित्तीय संस्थाओं से लेकर कई बड़े सरकारी संस्थान नियमों में बदलाव करते हैं। ऐसे में कल यानि 1 जून को देश में एलपीजी गैस की कीमतों से लेकर सीएनजी, पीएनजी के दामों में बदलाव हो सकते हैं। इसके अलावा टू व्हीलर गाड़ियों की कीमतों में भी बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों से कुछ जगह आपको फायदा होगा तो कुछ जगह आपकी जेब पर बुरा असर पड़ेगा। ऐसे में आपको यह जरूर जानना चाहिए कि 1 जून, 2023 से क्या क्या बदलाव होने जा रहे हैं? आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में विस्तार से –
रसोई गैस की कीमतें
हर महीने की शुरुआत में सरकारी तेल कंपनियों द्वारा एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जाता है। मई महीने की शुरुआत में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया था। ऐसे में 1 जून को दोबारा रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है।
100 दिन 100 भुगतान अभियान
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 100 दिन 100 भुगतान अभियान को लेकर कुछ दिनों पहले घोषणा की गई थी। इसकी शुरुआत 1 जून से होने जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स के बारे में पता लगाया जाएगा। इस कैंपेन के अंतर्गत हर जिले में बैंक के टॉप 100 अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स का पता लगाकर उनका निपटान करने की कोशिश की जाएगी।
टू व्हीलर गाड़ी की कीमतों में होगी बढ़ोतरी
1, जून 2023 से देश में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रही है। 21 मई, 2023 के दिन जारी किए गए एक नोटिफिकेशन के मुताबिक उद्योग मंत्रालय 1 जून से इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर गाड़ियों पर मिलने वाली सब्सिडी को कम करने जा रहा है। विज्ञापन
सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव होता है तो 1 जून, 2023 से भी सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है।