भाजयुमो ने पीएससी परीक्षा घोटाले को लेकर कलेक्ट्रेट का किया घेराव…

कवर्धा: भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पीएससी परीक्षा घोटाला मामले को लेकर कवर्धा कलेक्टर का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के जवानों के बीच जमकर झूमा झटकी हुई। भाजयुमो कार्यकर्ता भारतमाता चौक में एकत्रित होकर रैली निकलते हुए कलेक्ट्रेट दफ्तर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएससी के चेयरमेन तमान सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं कलेक्टर के नहीं मिलने की बात से भड़के कार्यकर्ता उग्र हो गए और बेरिकेट्स को लांघना शुरू कर दिया जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच झूमाझटकी हुई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here