केजरीवाल और भगवंतमान सिंह आएंगे बिलासपुर, आम आदमी पार्टी कि महारैली में होंगे शामिल…

रायपुर,30 मई 2023 : छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए अब सभी पार्टियां तैयारियों में जुटती जा रही है। भाजपा और कांग्रेस लगातार लोगों से जनसंपर्क कर रही है। इस दौरान छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने भी महारैली का ऐलान किया है।

बिलासपुर में आम आदमी पार्टी की महारैली होगी। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं सांसद डॉ संदीप पाठक ने इसकी जानकारी दी। इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे। इनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस महारैली में शामिल होंगे।

आप नेता ने बताया कि, गांव और शहर के एक-एक वार्ड से जनता को निमंत्रण दिया जायेगा। आप आदमी पार्टी के शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने मंच से बड़ा ऐलान भी किया है। उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो छत्तीसग़ढ में वर्तमान से ज्यादा पैसों में धान की खरीदी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here