CG NEWS: मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण कि हत्या, मृतक के पास पर्चे फेंक हुए फरार

सुकमा, 29 मई 2023 : नक्सलियों ने चिंतागुफा थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक की डंडा व चाकू मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने मृतक के पास पर्चे भी फेंके, जिसमें नक्सलियों ने युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने पुलिस को बताया कि नक्सलियों ने युवक को घर से उठाया और फिर घर के सामने ले जाकर पहले डंडे से खूब पीटा, फिर पेट में चाकू मार उसकी हत्या कर दी और शव को छोड़ चले गए। चिंतागुफा के रहने वाले युवक गणपति सेठिया की नक्सलियों ने शनिवार की रात हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार गणपति शनिवार की रात अपने घर पर मौजूद था। उसके साथ उसकी पत्नी रेवती व बेटी ज्योति भी साथ में थे, इसी दौरान करीब 4 से 5 की संख्या में नक्सली उसके घर पहुंचे। जिसे जबरदस्ती घर से निकाला। फिर अपने साथ घर के बाहर लेकर गए। जहां उस पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया। फिर लाठी-डंडे से बेहरमी से पिटाई की। जिसके बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी।

वारदात के बाद नक्सलियों ने रात में ही शव को छोड़कर चले गए, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस सुबह मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here