BJP को लगा बड़ा झटका, भाजपा के 12 कार्यकर्त्ता कांग्रेस में हुए शामिल…

बीजापुर,29 मई 2023 : छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा होने वाले हैं। जिसके लिए महज कुछ ही महीने बचे हुए है। ऐसे में कई नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। इसी बीच बीजापुर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। एक साथ 12 कार्यकताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। विधायक कार्यलय में सभी कार्यकताओं ने कांग्रेस में प्रवेश किया है। इस दौरान विधायक विक्रम शाह मांडवी और कांग्रेस जिला अध्यक्ष नें गमछा पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया है।

बता दें कि छग में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले बड़े आदिवासी नेता नंदकुमार 3 मई को बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए है। उनके इस कदम को प्रदेश में बीजेपी के लिए एक बड़ा लगा है। कांग्रेस में शामिल होने के दौरान उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी का जो स्वरूप था आज वह बचा नहीं है। नंद कुमार साय तीन बार लोकसभा सदस्य और तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे अविभाजित मध्य प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here