रायपुर की रॉयल इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ FIR , कुछ दिन पहले कंपनी में आग लगने से कर्मचारी की जिंदा जलकर हुई थी मौत

रायपुर, 29 मई 2023 : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुछ दिन पहले रॉयल इंफ्रास्ट्रक्चर फैक्ट्री में आग लगने से एक कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। इस मामले में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ उरला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह शिकायत वहीं के एक स्टाफ ने पुलिस से की हैं। शख्स ने कहा कि उसने यह घटना अपनी आंखों से देखा था। शिकायत के बाद पुलिस ने कंपनी प्रबंधन पर आवश्यक सुरक्षा उपकरण की कमी और लापरवाही को लेकर केस दर्ज किया है। जांच के बाद आग लगने की वजह भी सामने आ गई है।

साक्ष नेअपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि गुरुवार को फैक्ट्री में ग्लैंडर कटर मशीन से ग्रिल को काटा जा रहा था। इसी दौरान मशीन से निकलने वाली चिंगारी पास ही रखें पेंट और थिनर के डिब्बों में जा गिरी। इसमें जैसे ही चिंगारी पड़ी, आग तेजी भड़क उठी। चारों तरफ काला धुआं फैल गया। फिर यह आग बढ़ते हुए ऑफिस तक पहुंच गई। जहां अकाउंट सेक्शन में काम कर रहे एक ऑफिस बॉय की आग में झुलसकर मौत हो गई। वह जिंदा ही जल गया था।

24 मई सुबह 10 :30 बजे के लगभग लगी थी आग

सिंघानिया चौक में रॉयल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का फेब्रिकेशन डिवीजन है। यहां 24 मई को सुबह 10.30 बजे के आस-पास कंपनी के अंदर से आग और काला धुआं उठने लगा था। इसके बाद कर्मचारी हड़बड़ा कर इधर-उधर भागने लग गए। इस बीच एक ऑफिस बॉय विकास चंद्राकर(25)आग की चपेट में आ गया था। बता दें कि मृतक कवर्धा का रहने वाला था।

पास रखे थिनर और पेंट के डिब्बे के कारन फैली आग

जब आग लगी तो थिनर और पेंट के डिब्बे पास में रखे थे। उसी तेल की वजह से आग फैलती चली गई और धीर-धीरे करके कंपनी के एक बड़े हिस्से तक आग फैल गई। 4-5 किलोमीटर दूर तक लोगों ने धुएं का गुबार देखा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here