दंतेवाड़ा, 27 मई 2023 : नकुलनार से सुकमा जिला गोडेरास जा रहा ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। दरअसल लोग खेती कार्य के लिए खरीदे गए ट्रैक्टरों में रेत, गिट्टी, ईट के ट्रांसपोर्टिंग कार्य करते है। इस ट्रेक्टर में भी लोग ईट और सीमेंट भरकर ले जा रहे थे तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में मौके पर ही एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया। बता दें पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और उसपर कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर में कुल 10 लोग सवार थे जिनमें दो महिला शामिल थी। पोटाली पटेलपार के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोड से किनारे गड्ढे में ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें हूंगा उम्र 35 साल की मौके पर ही मौत हो गई। कवासी जोगा उम्र 30 साल को सिर पर चोट आई है, वहीं पोडियम उम्र 23 साल को बाएं पैर में गंभीर चोट और कंधे पर चोट आई थी। ग्रामीणों ने तत्काल 108 को इस हादसे की जानकारी दी। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा हैं।
अरनपुर थाना प्रभारी संजय खेस ने इस हादसे को लेकर कहा कि एक कि मौत हुई है। वहीं घायलों का उपचार जारी है। ट्रैक्टर को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।