मौसम अलर्ट : गर्मी से मिलेगी राहत, बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नौतपा का पहला ही दिन रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश ने गर्मी से राहत पहुंचाई, लेकिन इसके बाद दोपहर को तपिश बढ़ गई।मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश के आसार है। गुरुवार को प्रदेश में एआरजी सक्ती सर्वाधिक गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गर्म हवाओं के चलते इन दिनों तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। दोपहर की तपिश के साथ ही रात में भी उमस लगातार बढ़ रही है। रायपुर का न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
मौसम विभाग का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी बदला-बदला रहेगा। विशेषकर उत्तरी छत्तीसगढ़ नें अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।
आने वाले चार से पांच दिन बिलासपुर व सरगुजा संभाग में थोड़ी राहत के आसार है। शुक्रवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है।
मौसम विभाग का कहना है कि अलनीनो का प्रभाव इस वर्ष मानसून पर भी पड़ने के आसार है। संभावना जताई जा रही है कि मानसून में सामान्य से कम वर्षा संभावित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here