बेमेतरा : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में जल्द ही सविदा भर्ती शुरू होने वाली है। बता दे की सेजेस बेमेतरा, नवागढ़, देवरबीजा, थानखम्हरिया, साजा, सिंघौरी, बेरला के रिक्त विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू किया जाना है। यह भर्ती प्रकिया 22 और 23 फरवरी को आयोजित किया जायेगा। आवेदन पत्र और सह- दस्तावेज सहित अभ्यर्थियों को प्रातः 8.00 बजे से प्राप्त 11.00 बजे तक कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभा कक्ष में पंजीयन कराया जाना अनिवार्य होगा।
यह भर्ती प्रक्रिया 22 फरवरी 2023 को विषय व्याख्याता अंग्रेजी शिक्षक, अंग्रेजी सहायक शिक्षक, विज्ञान एवं कला का साक्षात्कार आयोजित किया जायेगा तथा 23 फरवरी 2023 को प्रयोगशाला सहायक शिक्षक पद के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जायेगा। प्रयोगशाला सहायक शिक्षक अनारक्षित पद हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने की स्थिति में 23 फरवरी 2023 को पंजीयन क्रमांक 01 से पंजीयन क्रमांक 100 तक के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जावेगा। शेष पंजीकृत अभ्यर्थियों क्रमशः 101 से आगे का साक्षात्कार आगामी तिथि में कमशः प्रतिदिन 100 की संख्या में लिया जायेगा।
वॉक इन इन्टरव्यू हेतु निर्धारित तिथि व समय में अभ्यर्थी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेगें। पंजीयन समयावधि के उपरांत उपस्थित अभ्यर्थियों का पंजीयन नहीं किया जावेगा। विस्तृत जानकारी के लिए जिले के शासकीय वेब साईट https:// bemetara.gov.in में वॉक इन इन्टरव्यू संशोधित समय सारणी देखा जा सकता है।