रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 फरवरी से 26 फरवरी तक कांग्रेस का महधिवेशन रायपुर में प्रस्तावित है। पिछले दिनों कांग्रेस नेता वेणुगोपाल समेत कई नेता स्थल का निरीक्षण करने आए हुए थे।
वही आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महाधिवेशन स्थल पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि 24 ,25 ,26 फरवरी को कांग्रेस का महाधिवेशन होगा।
वही आज जो टेंट लगाना उसको भूमि पूजन किया गया। हजारो लोगों की बैठने की व्यवस्था होगी। एक प्रदर्शनी भी लगाया जाएगा जिसमें कांग्रेस की इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां है उनके स्टाल लगेगा। C-mart के वस्तुएं भी विक्रय के लिए रखेंगे।