एक बार फिर पथराव का शिकार हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैन, यात्रियों में मचा हड़कंप…

बिलासपुर : बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैन एक बार फिर से पथराव का शिकार हो गई है। बता दे कि चलती ट्रेन पर पथराव होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इससे कुछ कोच की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए।
मिली जानकारी अनुसार आज जब वंदे भारत एक्सप्रेस बिलासपुर के दाधापारा के पास से गुजर रही थी, तब कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। पथराव के चलते यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी सीटों से नीचे हो गए कि कहीं उन्हें चोट न लग जाए।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अब तक पथराव में 5 कोच के 9 विंडो क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here