Jio Book : जियो ने लॉन्च किया पहला लैपटॉप , कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान, पढ़े पूरी ख़बर….

  • जियो के लैपटॉप का इंतजार खत्म हो गया है। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्से 2022 में रिलायंस जियो ने अपने पहले लैपटॉप Jio Book की पहली झलक दिखा दी है।Jio Book में स्नैपड्रैगन का प्रोसेसर दिया गया है और इसमें जियो का ऑपरेटिंग सिस्टम है। Jio Book की बॉडी प्लास्टिक की है और इसमें 4G का सपोर्ट दिया गया है।

Jio Book में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर इससे पहले कई स्मार्टफोन में भी देखने को मिला है। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU मिलता है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। Jio Book में 11.6 इंच की डिस्प्ले है और बैटरी लाइफ 13 घंटे की है।

Jio Book में विंड़ोज के कुछ जरूरी एप्स हैं लेकिन ऑपरेटिंग सिस्टम Jio का है। वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें HD कैमरा भी दिया गया है। Jio Book में 32 जीबी स्टोरेज के साथ 2 जीबी की रैम दी गई है। पहली नजर में Jio Book, क्रोमबुक जैसा लगता है। इसके साथ विंडोज वाला कीबोर्ड ही मिलता है।

Jio Book के साथ जियो के कुछ Apps प्री-इंस्टॉल मिलेंगे। Jio Book के कीबोर्ड में विंडोज वाले बटन पर Jio लिखा है। इसके साथ जियो क्लाउड पीसी का भी सपोर्ट है। रिलायंस जियो ने इसकी उपलब्धता के बारे में अभी कुछ नहीं कहा है लेकिन कहा जा रहा है कि दीवाली के मौके पर Jio Book को उपलब्ध कराया जाएगा। Jio Book में माइक्रोसॉफ्ट एड ब्राउजर प्री-इंस्टॉल मिलेगा। इसके अलावा कैमरे के लिए शॉर्टकट बार भी मिलेगा। Jio Book के बैक पैनल पर जियो की ब्रांडिंग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here