भारत जोड़ों यात्रा : भारी बारिश के बीच राहुल गांधी ने किया जनसभा को संबोधित..

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को जारी ‘भारत जोड़ों यात्रा’ के दौरान मैसूर में भारी बारिश के बीच एक जनसभा को संबोधित किया।रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, “यह यात्रा एक नदी की तरह है जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी। यह यात्रा गर्मी, तूफान, बारिश या ठंड के कारण नहीं रुकेगी। इस नदी में आपको कोई नफरत या हिंसा नहीं दिखाई देगी।

इससे पहले रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ भारत जोड़ी यात्रा के 25वें दिन महात्मा गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर मैसूर के बदनवालु में एक कार्यक्रम में शिरकत की और महिला बुनकरों से भी मुलाकात की और काम पर उनके अनुभवों और चुनौतियों के बारे में बात की।

इस बीच, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए आंतरिक चुनाव कर रही है, जिसके लिए पार्टी के नेताओं शशि थरूर, मल्लिकार्जुन खड़गे और केएन त्रिपाठी सहित 20 नामांकन फॉर्म जमा किए गए थे जिसमे मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हो गए थे जो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद सिंह दौड़ से हटने वाले दूसरे कांग्रेस नेता थे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 19 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here