Transfer : महिला एवं बाल विकास विभाग में बंपर तबादले….

रायपुर –  राज्य शासन में बंपर तबादले का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में शासन ने शनिवार को आदेश जारी कर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया हैं। जारी आदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग के 9 परियोजना अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित किया गया हैं। शासन ने परियोजना अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर पदग्रहण करने का आदेश जारी किया हैं।

आपको हम बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन की नई तबादला नीति के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला लगातार जारी है। इसी के तहत सरकार ने बीते कुछ दिनों में कई आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों का तबादला किया था। वहीं, कुछ अधिकारियों के प्रभार भी बदले गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here