BHUPESH BAGHEL :- जल्द ही शुरू होने जा रही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

BHUPESH BAGHEL :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में एक नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किए जाने की घोषणा की है। जिसके लिए राज्य में धान उपार्जन के लिए व्यापाक तैयारियां शुरू कर दी गई है जिससे किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न होने पाए।

सभी धान खरदी केन्द्रों में आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। राज्य में फिलहाल धान उपार्जन के लिए नए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया जारी है, जो 31 अक्टूबर 2022 तक चलेगी। इस बार संख्या 25 लाख के पार पहुंच जाएगी। बीते वर्ष 24.05 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया था, जबकि वर्ष 2020-21 में पंजीकृत किसानों की संख्या 21.52 लाख थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here