ARORA SISTERS :- भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने ‘लव लाइफ’ को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। साथ ही मलाइका ने अरबाज खान से तलाक के बाद अपने बेटे के लिए अपने लाइफ को किस तरह मेंटेन किया, यह भी फैंस के बीच चर्चा का विषय था। हालांकि बॉलीवूड गपसप तो गपसप है, लेकिन बार- बार एक हिरोइन का मीडिया के सुर्खियों में रहना यह बड़ी बात हैं। इन सबके बाद एक बार फिर मलाइका चर्चा में आ रही हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इस समय अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में है ही । वही दूसरे ओर मलाइका और अरबाज खान ने एक दूसरे को 2017 में तलाक दे दिया था। शादी के लगभग 18 सालों के बाद दोनों एक्टर्स ने अलग होने का फैसला किया। लेकिन, तलाक के बाद भी मलाइका और अरबाज कई बार साथ दिखाई दिए थे।
रिएलिटी शो में होगा दोनों का आमना- सामना
मलाइका अरोड़ा बहुत जल्द अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ रिएलिटी शो ‘अरोड़ा सिस्टर्स’ Disney प्लस हॉटस्टार पर लेकर आ रही हैं। इस शो में अर्जुन कपूर और अरबाज खान गेस्ट के रूप में होंगे। हालांकि, दोनों को अलग-अलग एपिसोड में देखा जाएगा। इस शो में अर्जुन कपूर और अरबाज खान के अलावा अमृता और मलाइका के परिवार और करीबी दोस्त भी शामिल होंगे।